फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imran Masood Targets BJP Over Gangotri Dham Row, Says Politics of Hatred Being Promoted

Saharanpur: इमरान मसूद का हमला, बोले-भाजपा का एजेंडा सिर्फ नफरत फैलाना, शंकराचार्य मामले पर की ये टिप्पणी

Tue, 27 Jan 2026 09:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 09:29 PM IST
सार

गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Imran Masood Targets BJP Over Gangotri Dham Row, Says Politics of Hatred Being Promoted
कांग्रेस नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर उठे विवाद पर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के शिष्यों के साथ हुई मारपीट से वह बेहद आहत हैं और यह घटनाक्रम समाज को बांटने की राजनीति को दर्शाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गणतंत्र दिवस पर 'आजादी की बधाई', बिजनौर में सपा विधायक से हुई भारी चूक या जुबान लड़खड़ाई, हो रही जगहंसाई

विज्ञापन

मंदिरों में पहचान की शर्त पर उठाए सवाल
एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार में इमरान मसूद ने कहा कि गंगोत्री धाम पहले से ही हिंदुओं का पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां कोई मुसलमान जाता भी नहीं है। इसके बावजूद पहचान साबित करने जैसी शर्तें समाज में ज़हर घोलने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले नागरिकता साबित करने की बात होती थी, अब धर्म साबित करने की नौबत आ गई है।

भाजपा पर नफरत की राजनीति का आरोप
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास रोजगार और अर्थव्यवस्था को लेकर कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन

शंकराचार्य विवाद पर दी प्रतिक्रिया
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे का जिक्र करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि शंकराचार्य के अपमान और उनके शिष्यों की पिटाई से कई लोग आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शंकराचार्य का अपमान हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed