फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP MLA Manoj Paras Draws Attention After Congratulating on Independence Day Instead of Republic Day

UP: गणतंत्र दिवस पर 'आजादी की बधाई', बिजनौर में सपा विधायक से हुई भारी चूक या जुबान लड़खड़ाई, हो रही जगहंसाई

Tue, 27 Jan 2026 09:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 09:17 PM IST
सार

नगीना में गणतंत्र दिवस के मौके पर सपा विधायक मनोज पारस ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
SP MLA Manoj Paras Draws Attention After Congratulating on Independence Day Instead of Republic Day
सपा विधायक मनोज पारस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह देशवासियों को गणतंत्र दिवस की जगह आजादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस चूक के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है और लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

बधाई संदेश में हुई बड़ी चूक
गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मनोज पारस द्वारा जारी बधाई संदेश में उन्होंने देश के स्वतंत्र होने की शुभकामनाएं दीं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच भ्रम बताकर मजाक का विषय बना दिया।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रदूषण फैलाने पर दो फैक्टरियों पर सख्त कार्रवाई, एक को किया गया सील, दूसरी बंद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
विधायक का यह वीडियो कुछ ही घंटों में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे राजनीतिक लापरवाही बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य भूल मानते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।

विधायक ने दी ये सफाई
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज पारस ने कहा कि उनका आशय यह था कि संविधान लागू होने के बाद देश को पूर्ण आजादी मिली। उनका दावा है कि वीडियो एडिटिंग के दौरान  पूर्ण  शब्द हट गया, जिससे गलत संदेश चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed