{"_id":"6aad90c629ddf9d9f103cdb2","slug":"imran-attacks-hindu-muslim-politics-says-congress-will-contest-elections-on-its-own-strength-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183987-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
- रेलवे ने की घोषणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, वेस्ट बंगाल जाने वाले यात्रियों को राहत
- सात अक्तूबर से 25 नवंबर और चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक होंगी संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें अमृतसर से कोलकाता और अमृतसर से बरौनी के बीच संचालित होंगी। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और वेस्ट बंगाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि 04624 अमृतसर से सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और 04623 कोलकाता से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी, जो ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाना, ढंडारी कलां, साहनेवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में उसी रात 2:30 बजे आएगी। वापसी में कोलकाता से सुबह 4:45 बजे चलेगी और बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियाहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन दोपहर 2:40 बजे आएगी।
यह ट्रेन 20 कोच की है। ट्रेन नंबर 04668 अमृतसर से चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और 04667 बरौनी से छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन बीच रास्ते अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (आलमबाग), वाराणसी, छपरा, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए बरौनी पहुंचेगी। अमृतसर से यह ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होकर सहारनपुर में उसी रात 2:15 बजे आएगी। वापसी में बरौनी से सुबह 5:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।