{"_id":"5f3ac5b98ebc3e3ccf2ffe0b","slug":"improvement-now-new-traffic-booths-are-being-erected-at-intersections-saharanpur-news-mrt4966454196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आई सुध, चौराहों पर लगाए जा रहे नए ट्रैफिक बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आई सुध, चौराहों पर लगाए जा रहे नए ट्रैफिक बूथ
विज्ञापन
थाना सदर चौक पर तैयार होता ट्रैफिक बूथ
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे यातायात पुलिसकर्मी लंबे समय से खुद को ही व्यवस्थित नहीं कर पा रहे थे। अनियंत्रित वाहनों से हादसों के अलावा अन्य कारणों से अधिकतर ट्रैफिक बूथ क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते कड़ी धूप और बरसात में ड्यूटी देनी पड़ रही थी। अब शहर के कुछ चौराहों पर नए फ्रेम वाले ट्रैफिक बूथों के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।
यातायात पुलिस प्रभारी पवन कुमार तोमर ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्थित करने का सबसे अधिक लोड घंटाघर चौक, थाना सदर चौक, जनकपुरी चौक, देहरादून चौक, जिला अस्पताल चौक सहित अन्य चौराहों पर रहता है, लेकिन थाना सदर चौक, विश्वकर्मा चौक सहित कुछ अन्य जगहों पर बूथों की स्थिति सही नहीं थी। कुछ यातायात कर्मचारियों ने नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अलावा व्यापारिक संगठनों से भी बूथों के लिए मदद मांगी थी। इन प्रयासों के बाद विकास प्राधिकरण की ओर से यह काम शुरू किया गया है। इन दिनों थाना सदर के सामने नए फ्रेम के साथ ट्रैफिक बूथ बनाया जा रहा है। यातायात कर्मचारियों का कहना है कि देर से ही सही उनकी सुध तो ली गई।
सुंदरीकरण के साथ सुरक्षा का भी रखा जाएगा ध्यान
- विकास प्राधिकरण का दायित्व देख रहे नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैफिक बूथों की व्यवस्था में सुंदरीकरण के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। इन्हें लगवाने के बाद इसमें जाली या शीशा लगाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर निगम ने स्पेशल ट्रैफिक बूथ लगवाए थे।