फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Improve medical services in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बेहतर बताएं

Sat, 27 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Improve medical services in government hospitals
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम के निरीक्षण में सीएचसी रामपुर मनिहारान में मिलीं खामियों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक ली। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक को सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्सा प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा करने तथा सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने खुद भी चिकित्सा प्रभारियों को सीएचसी एवं पीएचसी पर समय से उपस्थित रहते हुए मरीजों को चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए। बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत पीएचसी और सीएचसी में संस्थागत प्रसव बढ़ाने और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर सुपोषित करने की कार्यवाही में भी तेजी लाने को कहा। साथ ही अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतते वाली आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चिह्नित कर दंडित करने को कहा। इसमें सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी तथा सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed