फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   importance of paper in life

जीवन में कागज के महत्व को बताया

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
importance of paper in life
सहारनपुर। केंद्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान में कागज दिवस पर पोस्टर प्रस्तुति और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान जीवन में कागज के महत्व को बताया।
विज्ञापन

सोमवार को पेपर मिल रोड स्थित केंद्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीएचडी वर्ग में श्रुतिकोना दास अव्वल रहीं। एमएससी वर्ग में राजन कुमार, ताइबनग नबी खुरइजम तथा सुकन्या त्रिपाठी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रस्तुति में दीपा, निशांत कुमार, रूपांश सिंह, कुशल एवं विशाल शर्मा विजेता रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कंवलजीत सिंह ने कागज दिवस समारोह की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. एमके गुप्ता ने भारतीय कागज उद्योग के लिए सीपीपीआरआई की प्रासंगिकता को बताया। वैज्ञानिक कुमार अनुपम ने एकल-प्रयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कागज की सीमा विषय पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सीपीपीआरआई के भूतपूर्व निदेशक वीके मोहिंदरू, डॉ. वाईएस नेगी, स्टार पेपर मिल वरिष्ठ प्रबंधक जीके मिश्रा, नीना ढींगरा, संस्थान निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अश्वनी कुमार दीक्षित, डॉ. प्रीति शिवहरे लाल, अनुराधा जनवादे, डॉ. नितिन एंडले, डॉ. संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed