फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Importance of education explained through street play

नुक्कड़ नाटक के जरिए समझाया शिक्षा का महत्व

Sun, 06 Nov 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Importance of education explained through street play
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी और निपुण भारत मिशन उत्तर प्रदेश के तहत जन जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है, जिसका मकसद लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया है। रविवार को नागल क्षेत्र के लबड़ौला गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अतुल कुमार, ब्लॉक नोडल डॉ. पूजा यादव, एआरपी प्रीतम और अजय के द्वारा किया गया। अतिथियों के द्वारा निपुण भारत के उद्देश्यों और लक्ष्यों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि डीबीटी में बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है, जिससे वह अपने बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते, जुराब, स्कूल बैग आदि खरीद सकें। नुक्कड़ नाटिका के जरिए कलाकारों ने अभिभावकों में शिक्षा खासकर बालिका शिक्षा के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया। संचालन शिक्षक संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान आशा, प्रभारी शिक्षक इंदु बैस, दीपमाला, प्रतिभा, आरती, सारिका, निशांत, नीतू, अंजली, राजेंद्र, मोहित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed