{"_id":"66bfd1b0073f5f60d70eb0f4","slug":"implementing-agencies-reprimanded-for-slow-pace-of-smart-city-scheme-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-129538-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना की धीमी चाल पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना की धीमी चाल पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार
Sat, 17 Aug 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित परियोजनाओं की धीमी चाल पर सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाई। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुल 103 परियोजनाएं पूरी होनी हैं। इनमें से 76 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब 27 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन पर काम चल रहा है। इनमें हैबिटेट सेंटर, कनवेंशन हॉल, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, मिनी स्टेडियम, छात्रावास, कुछ स्मार्ट रोड, ढमोला पर बन रहा पुल आदि शामिल हैं। केंद्र सरकार ने मार्च 2025 तक परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है।
सीईओ संजय चौहान ने राजकीय निर्माण निगम, सी एंड डीएस, यूपीपीसीएल सहित कई कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाई। गुणवत्ता बनाए रखते हुए गति के साथ परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि मजदूर बढ़ाने की जरूरत है तो मजदूर बढ़ाएं, लेकिन कार्य लंबा न खींचें। बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।