फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imam arrested for chatting on Pakistani WhatsApp group

Saharanpur News: पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर करता था चैट, इमाम हिरासत में

Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Imam arrested for chatting on Pakistani WhatsApp group
सहारनपुर। एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने गंगोह क्षेत्र के एक इमाम को हिरासत में लिया है, जिससे गोपनीय तरीके से पूछताछ की जा रही है। एटीएस को इनपुट थे कि इमाम पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था, जो उस पर चैट करता है। कुछ दिन पहले ही उसने पाकिस्तानी ग्रुप छोड़े हैं। फिलहाल एटीएस उसका मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला इमाम दोपहर के समय कस्बे में सामान लेने आया था। वहां से लौटने के लिए तीतरों स्टैंड से बस में सवार हुआ। इसी दौरान स्काॅर्पियो में पहुंची एटीएस की टीम ने बस में चढ़कर इमाम को उतार लिया, जिसके बाद अपने साथ लेकर चली गई। बताया जाता है कि इमाम गांव की मस्जिद में इमामत का काम करता है। सूत्रों की मानें तो एटीएस को इनपुट मिले हैं कि इमाम का कनेक्शन पाकिस्तान से है, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुपों से भी जुड़ा हुआ है। पूछताछ में इमाम ने बताया कि उसे किसी ने ग्रुप में जोड़ दिया था। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि यह पाकिस्तानी ग्रुप है तब वह बाहर हो गया था। एटीएस इमाम के मोबाइल का रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिससे यह पता चल सके कौन-कौन संपर्क में थे और उसमें कोई आतंकी संगठन तो नहीं था।
विज्ञापन


इमाम के पिता ने दी अपहरण की तहरीर

वहीं, इस मामले को लेकर इमाम के पिता ने गंगोह थाने में अपहरण की तहरीर दी है। बताया कि स्काॅर्पियो सवार कुछ लोग उसके बेटे को जबरन बस से उतारकर अपने साथ ले गए हैं। आशंका है कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि एटीएस ने इस तरह की कोई कार्रवाई की है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इमाम और उसके पिता का आपराधिक रिकॉर्ड
जिस इमाम को एटीएस ने पकड़ा है उसका और उसके पिता का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पिता पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप समेत कई मामले दर्ज है, जबकि इमाम पर काफी साल पहले मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed