फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal stands are spoiling the look of the roads of Smart City

Saharanpur News: अवैध स्टैंड बिगाड़ रहे स्मार्ट सिटी की सड़कों की सूरत

Tue, 27 Aug 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Illegal stands are spoiling the look of the roads of Smart City
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में शामिल सहारनपुर की सड़कों की सूरत अवैध स्टैंड ने बिगाड़ रखी है। इनकी वजह से आए दिन जाम लगता है। उम्मीद थी कि बाईपास बनने के बाद शहर को जाम से निजात मिलेगी, लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया है। आए दिन यातायात संचालन प्रभावित रहता है, जिसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

महानगर में अंबाला रोड पर डग्गामार वाहनों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। इसी तरह घंटाघर पर हनुमान मंदिर के सामने टेंपो, देहरादून रोड बिजलीघर के बाहर, नेहरू मार्केट की तरफ चौकी के नजदीक टेंपो और ई-रिक्शा चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। इसी तरह देहरादून चौक, आंबेडकर चौक, जेलचुंगी और शांतिनगर के पास भी ऐसी ही स्थिति बनी है। चालक वाहनों को बेतरतीब खड़े करते हैं, जिसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में स्कूली बच्चों और नागरिकों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है। महानगर तीन दशक से जाम की समस्या से जूझ रहा है। उम्मीद थी कि बाईपास बनने के बाद जाम से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रूट भी नहीं हुए निर्धारित
ई-रिक्शा और टेंपो के रूट निर्धारित करने का प्लान एक वर्ष में दो बार बन चुका है, लेकिन यह लागू नहीं हो सका। 2019 में रूट निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोरोना काल के बाद व्यवस्था बिगड़ गई। रूटों के हिसाब से वाहनों का संचालन हो तो काफी हद तक जाम से निजात मिल पाएगी। वहीं, यातायात पुलिस कार्रवाई भी करती है, लेकिन चालक इसके बाद भी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अवैध स्टैंड बनाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महानगर में स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा होने के बाद ही रूटों के हिसाब से संचालन होगा। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed