फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal parking on roads, traffic jam

सड़कों पर अवैध पार्किंग, बनी जाम का सबब

Sat, 31 Oct 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking on roads, traffic jam
कोर्ट रोड़ पर सड़क पर पार्किंग की तरह सड़को पर खडे वाहन करते अतिक्रमण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में बनाई जाने वाली पार्किंग अब भी फाइलों में धूल फांक रही है। इसका नतीजा यह है कि बाजारों में वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं, जिनकी वजह से जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, मोरगंज, लोहानी सराय शहर के प्रमुख बाजारों में से एक हैं, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। इन बाजारों में निगम ने पार्किंग बनाने की योजना बनाई थी लेकिन अब तक वह अमल में नहीं लाया जा सका है। शनिवार को भी तमाम व्यापारियों के दुपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आए। इसके चलते शहीद गंज में सबसे अधिक जाम की समस्या दिखी। अंबाला रोड के व्यापारियों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जानी है। अब तक पार्किंग नहीं बनने से तमाम वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं, जिनकी वजह से घंटाघर से थाना कुतुबशेर तक जाम की बात आम हो गई है। रायवाला उत्तर भारत का बड़ा कपड़ा बाजार है। वहां प्रतिदिन हजारों खरीदार पहुंचते हैं। पार्किंग बनाने की बात कही थी, मगर नहीं बनी। वाहनों के सड़कों पर खड़े होने से बाजार की गलियां संकरी रहती हैं।
विज्ञापन

- इन जगहों पर बननी है बड़ी पार्किंग
- जुबली पार्क में प्रताप मार्किट की दुकानों के पीछे।
- अंबाला रोड पर बस अड्डे की जगह अंडरग्राउंड पार्किंग।
- रायवाला क्षेत्र में खाली पड़ी निगम की जमीन पर।
- पार्किंग स्टैंड भी नहीं बने
घंटाघर गांधी आश्रम के बाहर, अंबाला रोड प्राइवेट बस अड्डे के सामने, खानआलमपुरा में पुल के समीप, विश्वकर्मा चौक पर टैंपो खड़े होते हैं। इनकी वजह से जाम लगता है। निगम ने अंबाला रोड बस स्टैंड, रोडवेज बस अड्डे पर टैक्सी स्टैंड, देहरादून चौक पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर तथा बाजोरिया अस्पताल के पास मुख्य सड़क के किनारे पार्किंग स्टैंड बनाने का निर्णय लिया था। मगर अभी तक कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पार्किंग बेहद जरूरी
- नेहरू मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश बजाज का कहना है कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग का होना बेहद जरूरी है। नगर निगम को इस पर तेजी से काम करना चाहिए।

- शहीद गंज के व्यापारी लव ने बताया कि पार्किंग नहीं होने की वजह से लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े करते हैं। इससे बाजारों में जाम की स्थिति रहती है। भीड़ की वजह से कई बार ग्राहक भी नहीं आ पाते हैं।
- जनरल स्टोर संचालक मुकेश कुमार का कहना है कि नगर निगम को पार्किंग बनाने के साथ ही कुछ बाजारों में वाहनों की एंट्री पर बैन रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed