फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal felling of animal echo reached Lucknow

लखनऊ पहुंची अवैध पशु कटान की गूंज

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
गंगोह में ईदगाह प्रकरण में समाधान के लिए सोमवार को पुलिस ने कोतवाली में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई, जिसमें दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद कोतवाल ने दोनों पक्षों को शांतिभंग न करने की चेतावनी दी। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया। 
विज्ञापन


बड़ी ईदगाह की दीवार के मामले में संघर्ष समिति द्वारा 14 दिसंबर को प्रस्तावित नगर पालिका कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की घोषणा से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। सोमवार को कोतवाली में दोनों पक्षों की समझौता बैठक बुलाई गई, जिसमें चेयरमैन ने सीमांकन प्रमाण पत्र मिलते ही दीवार निर्माण कराने की बात कहीं, परंतु समिति आश्वासन के बजाय दीवार निर्माण शुरू कराने पर ही प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित करने पर अड़ी रही। 
विज्ञापन


वार्ता विफल रहने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। वार्ता में कोतवाल विंध्याचल तिवारी, एसएसआई सुशील सैनी, समिति अध्यक्ष इरफान अलीम कुरैशी, हितैष मित्तल, सभासद हारूण चौधरी, वासिल खान, गय्यूर चौधरी एवं चेयरमैन काजी नोमान मसूद शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने राजनीति के बजाय दीन के रास्ते से विवाद का हल निकालने की बात कहते हुए विवाद को उलमा-ए दीन की सुपुर्दगी में देने की अपील की। उन्होंने मोहम्मद अब्दुल्ला अजराडा वाले, मौलाना जहूर आलमपुर मानपुर और मौलाना खुशजमां इमाम के नाम प्रस्तावित किए है।


उधर, कोतवाल ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। किसी को भी माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताने का अधिकार सभी को है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed