फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal construction going on in the city

शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण

Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction going on in the city
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है। नतीजा शहर के चारों ओर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं और अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। एक अवैध निर्माण के मामले में पूर्व मंडलायुक्त ने क्षेेत्रीय अभियंता को दोषी मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसमें आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जोन दो के दीनानाथ बाजार क्षेत्र में एक निर्माण को लेकर विकास प्राधिकरण से 2019 में शिकायत की गई थी। विकास प्राधिकरण के स्तर से कार्रवाई करने में ढिलाई बरते जाने के बाद शिकायतकर्ता ने तत्कालीन मंडलायुक्त संजय कुमार को शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्माण रुकवाने की मांग की थी। मामले में मंडलायुक्त संजय कुमार ने तीन पेज की चिट्ठी में क्षेत्रीय अभियंता को दोषी बताते हुए उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हैरत की बात यह है कि मंडलायुक्त के निर्देश के बाद निर्माण को सील तब किया गया, जब वह लगभग पूर्ण हो चुका था। इसके अलावा अवर अभियंता पर कार्रवाई नहीं की गई। यह मात्र एक उदाहरण था। इसके अलावा भी शहर में कई निर्माण अवैध तरीके से या फिर नक्शे के विपरीत चल रहे हैं। जोन दो में ही दो सिनेमाघरों के भूखंड पर नक्शों के विपरीत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी होने के बावजूद विभागीय स्तर से कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों की बाढ़
शहर में मल्हीपुर रोड, हसनपुर चौक से टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग, दिल्ली रोड, नवादा और गलीरा रोड, मानकमऊ क्षेत्र, गंगोह रोड, बेहट रोड, चिलकाना रोड, टपरी मार्ग, दाबकी जुनारदार मार्ग आदि पर बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। ताहरपुर के पास एक कॉलोनी में आधे हिस्से का नक्शा पास कराकर दोगुने क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काट दी गई है। अन्य जगहों पर भी इस तरह के मामले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कॉलोनी और दर्जनों अवैध निर्माण
शकलापुरी मार्ग पर इन दिनों चार अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। बीते एक साल में करीब 30 अवैध व्यावसायिक निर्माण हो चुके हैं। इनमें कई फैक्टरियां भी शामिल हैं, जो 200 से 500 गज की भूमि पर बनी हैं, लेकिन विभागीय स्तर से कार्रवाई नहीं हो रही है। अवर अभियंता का कहना है कि पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से कार्रवाई रुकी है। उनका दावा है कि सभी को नोटिस दिए गए हैं।

अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में बड़ी संख्या में नोटिस जारी किए गए हैं। शकलापुरी मार्ग के मामले में अवर अभियंता से रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके अलावा जोन दो में भी यदि नक्शे के विपरीत निर्माण है तो कार्रवाई होगी।
आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed