फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal construction demolished

अवैध निर्माण तोड़ा

Thu, 21 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 21 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished
मंडलायुक्त आवास के निकट बन रही बिल्डिंग में अवैध निर्माण को बुधवार को विकास प्राधिकरण ने तोड़ दिया। बिल्डिंग का नक्शा कॉमर्शियल में पास है, मगर निर्माणकर्ता ने तय नक्शे से ज्यादा निर्माण कर कंपाउंडिंग का आवदेन कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली रोड पर छोड़े गए सेटबैक को भी कवर कर निर्माण शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर एसडीए के अफसरों ने मौके पर जाकर जांच की और अवैध निर्माण को तोड़ दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आवास के ठीक बगल में एक कई मंजिला कॉमर्शियल इमारत बन रही है। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि राजेश अरोड़ा की इस बिल्डिंग का नक्शा पास कराया और अवैध निर्माण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अवैध निर्माण को कपाउंड कराने का आवेदन किया गया। इस बीच कार्रवाई शुरू हुई तो सेटबैंक में भी अवैध निर्माण शुरू कर दिया। बुधवार को टीम ने उस अवैध निर्माण को हटा दिया। उन्होंने कहा कि कंपाउंड से पहले उस निर्माण के कुछ हिस्सों को हटाना होगा। तभी उस इमारत को पूरी तरह वैध किया जा सकता है। इसके लिए अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed