{"_id":"61f97e6189a77455a32d55e9","slug":"illegal-arms-manufacturing-factory-caught-one-accused-arrested-saharanpur-news-mrt575458831","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तमंचा गिरोह का सदस्य और बरामद अवैध हथियार
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी दबोचा
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम समसपुर के जंगल में छापा मारकर एक युवक को अवैध असलहा बनाते हुए धर दबोचा। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। मौके पर भारी मात्रा में निर्मित देशी पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचे तथा अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।
मंगलवार को सरसावा थाने पर पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम समसपुर में एक युवक के द्वारा तमंचे बनाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सोमवार देर रात ग्राम जंगल में छापा मारकर समसपुर निवासी सद्दाम उर्फ गोन्नी पुत्र ताज अली को तमंचा बनाते हुए पकड़ लिया। जबकि उसका एक साथी भाग निकला। मौके पर पुलिस को देसी पिस्टल, रिवाल्वर, दोनाली बंदूकें, तमंचों के साथ ही बड़ी मात्रा में अधबने शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी सद्दाम को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले भी आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर एवं सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।