{"_id":"674b52f8773d685aaa0bb693","slug":"illegal-animal-slaughter-was-going-on-inside-the-house-one-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-137175-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर के अंदर चल रहा था अवैध पशु कटान, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर के अंदर चल रहा था अवैध पशु कटान, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में अवैध पशु कटान नहीं रुक रहा है। इस महीने में अवैध पशु कटान का यह दूसरा मामला है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कटान के उपकरण बरामद हुए।
कमेला बंद होने से पशु कटान धड़ल्ले से किया जा रहा है। घरों के अंदर ही पशुओं को काटा जा रहा है। शनिवार को थाना मंडी पुलिस ने कमेला कॉलोनी में कुरैशियान मस्जिद से आगे एक मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर देखा कि पशुओं का कटान हो रहा है। जो लोग काम कर रहे थे, उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद जैद पुत्र जमशेद उर्फ भूरा निवासी कमेला कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य साथी मौका देखकर फरार हो गए। मकान से तीन चाकू, एक कुल्हाड़ी, तीन रस्सी, छह कुंतल भैंस का मांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।