फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IIA reported problems to the minister in-charge

आईआईए ने प्रभारी मंत्री को बताई समस्याएं

Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
IIA reported problems to the minister in-charge
सहारनपुर। आईआईए की बैठक में उद्यमियों ने जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने सरसावा एयरपोर्ट का जल्द संचालन करने सहित अन्य मांग भी की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने प्रभारी मंत्री के सामने समस्याएं एवं सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण औद्योगिक प्रतिष्ठानों को वाणिज्य श्रेणी मानते हुए टैक्स की गणना करते हैं, जबकि औद्योगिक इकाइयों के लिए एक अलग श्रेणी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण औद्योगिक इकाइयों के नक्शे पास नहीं कर रहा है, इससे नए उद्यमियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जीएसटी संबंधी समस्याओं को दूर करने, सरसावा एयरपोर्ट को शीघ्र संचालित करने, पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन के बायीं तरफ की सड़क का चौड़ीकरण कराकर उसे नेशनल हाईवे से जोड़ने, जनपद में वुड सिटी की स्थापना करने सहित अन्य मांग भी की। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण करा दिया जाएगा। संचालन राजेश सपरा ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, रामजी सुनेजा, केएल अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, केआर सिंघल, संजय बजाज, प्रमोद सडाना, सरदार हरजीत सिंह, मनजीत सिंह अरोड़ा, अशोक गांधी, एनके तलवार, कुलदीप धमीजा, अनिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed