{"_id":"68e8023e2f103641140d8ea4","slug":"if-you-get-caught-in-greed-during-festivals-you-will-lose-your-earnings-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160569-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्योहारों पर लालच में फंसे तो गंवा देंगे अपनी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्योहारों पर लालच में फंसे तो गंवा देंगे अपनी कमाई
Fri, 10 Oct 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहार शुरू हो गए हैं। अलग-अलग कंपनियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर ऑफर देना शुरू कर दिया। इसकी आड़ में साइबर अपराधी भी फ्रॉड का जाल बिछा रहे हैं। मोबाइल और ब्रांडेड कपड़े 50 फीसदी तक की छूट देते हैं। त्योहारों पर लालच में फंसे तो आप अपनी गाढ़ी कमाई गंवा देंगे। क्योंकि, मौका मिलते ही साइबर अपराधी खाते से रकम उड़ा देंगे।
तमाम जागरुकता के बावजूद लोगों के साथ आए दिन ठगी हो रही है। अब त्योहारों पर साइबर अपराधी और अधिक सक्रिय हो गए हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर विभिन्न ब्रांडेड कंपनियां के मेसेज आ रहे हैं। इनमें ब्रांडेड कंपनी के नाम से ऑफर दिए गए हैं। ऑफर के साथ लिंक है। वेबसाइट का लिंक फर्जी हो सकता है। जालसाज शॉपिंग के गिफ्ट बाउचर देकर घर बैठे रुपये कमाने का ऑफर देते हैं। साथ ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद उनके खाते से रुपये उड़ा लेते हैं। ऐसे में गिफ्ट और ऑफर के चक्कर में किसी फेक कॉलर या मेसेज के झांसे में न आएं। कोई इस तरह के कॉल और मेसेज आने पर साइबर क्राइम थाने या फिर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
-- -- --
केस नंबर-एक
थाना सदर बाजार में ओजपुरा निवासी रंजनी गुप्ता ने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से उत्पाद खरीदने का प्रयास किया था। उनके खाते से पहली बार 50 हजार और दूसरी बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
-- -- -
केस नंबर-दो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी पारुल ने लखनऊ स्थित एक कंपनी से ऑनलाइन सामान बुक कराया था। फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि सामान की डिलीवरी नहीं हो सकती। ऑर्डर कैंसिल करा लें। कस्टमर केयर नंबर पर बात करते ही खाते से 36 हजार रुपये गायब हो गए। मोबाइल पर मेसेज भी आया।
-- -- -
त्योहारों में सोशल मीडिया पर तमाम ऑफर दिए जाते हैं। लालच दिया जाता है। ऐसे में सतर्क रहें। किसी भी ऑफर के झांसें में न आए। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या फिर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराए।
-मनोज कुमार यादव, सीओ साइबर क्राइम