{"_id":"5f5a6e098ebc3e54c8198a76","slug":"if-you-bring-the-line-below-15-percent-then-get-24-hours-of-electricity-sharma-saharanpur-news-mrt5006962157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनलॉस 15 फीसदी से नीचे लाएं 24 घंटे बिजली पाएं : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनलॉस 15 फीसदी से नीचे लाएं 24 घंटे बिजली पाएं : शर्मा
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत उपकेंद्रों की समीक्षा करते ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीका?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के अधिक लाइनलॉस वाले शहरी और ग्रामीण उपकेंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा 15 फीसदी से कम लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने निगम के अफसरों को लाल श्रेणी में आ चुके उपकेंद्रों को हरी श्रेणी में लाने की हिदायत दी।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने सहारनपुर के सांपला रोड और अंबाला रोड, शामली के खंदरावली, कैराना देवी मंदिर, बागपत के संतनगर और बागपत टाउन, बिजनौर के खाईखेड़ी, मुजफ्फरनगर के हरसौली और सुजडू, रामपुर के उपकेंद्रों की समीक्षा की। शर्मा ने कहा कि लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली चोरी पर रोक लगना और समय पर बिल जमा करना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। उन्होंने उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल भेजने के निर्देश दिए। उपभोक्ता को गलत बिल मिला तो संबंधित क्षेत्र की बिजली का बिल बनाने वाली एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा अधिकारी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी अपने पास रखें। उनसे सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लें और उन पर काम करें। उन्होंने कहा कि 60 दिन में सभी चिह्नित किए गए फीडरों पर लाइन लॉस 15 फीसदी से नीचे लेकर आना है। उपकेंद्र आत्मनिर्भर बनेंगे तभी निगम को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।