फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you are a contractor, you will not get a post in BJP

ठेकेदार हैं तो नहीं मिलेगा भाजपा में पद

Mon, 11 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
If you are a contractor, you will not get a post in BJP
सहारनपुर। भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। इस माह नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही कार्यकारिणी गठित होगी। इसके बाद अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी, लेकिन सरकारी विभागों में विकास कार्यों से संबंधित ठेके लेने वाले भाजपाइयों को पार्टी कोई पद नहीं देगी। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यकारिणी में 23 और महानगर में 11 मंडल आते हैं। सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र को भी सहारनपुर महानगर कार्यकारिणी में जोड़ दिया गया है। इन दिनों भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। पार्टी जनपद के सभी मंडलों पर चुनाव संपन्न करा चुकी है, लेकिन मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई, जो जल्द क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही इसी माह नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा होगी। इसके साथ ही जिला और महानगर कार्यकारिणी गठित होगी। इसके बाद भाजपा अपने सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी घोषित करेगी, लेकिन इस बार संगठन चुनाव में भाजपा फूूंक-फूंककर कदम रख रही है, जिन कार्यकर्ताओं को पदों से नवाजा जाएगा, उनका पूरा बायोडाटा और रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने गाइड लाइन जारी करते हुए कहा कि अगर कोई भाजपाई किसी सरकारी विभाग में विकास कार्यों से संबंधित ठेके लेता है तो उसे कोई पद नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

ठेकेदारी करने वालों में मची खलबली
सहारनपुर। भाजपा हाईकमान की ओर से ठेकेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं को पद नहीं देने के निर्देश जारी होने पर उन भाजपाइयों में खलबली मच गई है, जो पहले से पदों पर हैं और कई विभागों में ठेकेदारी भी करते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग जिला, महानगर और अन्य प्रकोष्ठों में पदाधिकारी हैं। अब जल्द पदमुक्त होने का पता लगने पर इनमें खलबली मच गई है। ऐसे कार्यकर्ता दोबारा पार्टी में जगह बनाने के लिए पार्टी हाईकमान में वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन चुनाव में पार्टी द्वारा पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इसके साथ ही साफ-सुथरी छवि वाले कार्यकर्ताओं को ही जिला, महानगर और अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी में जगह देने का फैसला पार्टी हाईकमान ने लिया है। कोई कार्यकर्ता अगर सरकारी विभागों में ठेकेदारी करता है तो उसे कोई पद नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर पार्टी ने भी निर्देश जारी किए हैं। - बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed