{"_id":"6377c592c24da009d977fd08","slug":"if-you-adopt-tb-patients-then-your-health-will-be-better-saharanpur-news-mrt6141067101","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों को गोद लें तो बेहतर हो सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों को गोद लें तो बेहतर हो सेहत
विज्ञापन
अभी तक 6 हजार 153 टीबी मरीजों में से 2 हजार 467 लिए गोद
गोद लेने वालों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संस्थाएं शामिल
8700 टीबी रोगी करा चुके हैं पूर्ण उपचार, 47 टीबी चैंपियन बने
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में अअ भी बड़ी संख्या में टीबी रोगी ऐसे हैं, जो गोद नहीं लिए गए हैं। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से टीबी मरीजों को गोद ले तो उनकी सेहत बेहतर हो सकेगी। वे लोग मरीजों को नियमित दवा लेने और सेहत का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित करेंगे। जब मरीज की सेहत बेहतर हो जाएगी तो गोद लेने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।
टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें लक्षण दिखते ही जांच कराने तथा इलाज शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
गोद लेने के पीछे उद्देश्य है कि संबंधित व्यक्ति उस मरीज से समय-समय पर मिलेगा। उसे नियमित दवा खाने के लिए प्रेरित करेगा। गोद लेने वाला व्यक्ति ऐसे मरीजों की आर्थिक मदद भी कर सकता है। छह माह की दवा में जब मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएगा तो स्वास्थ्य विभाग गोद लेने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। जनपद में टीबी के 6 हजार 153 मरीज हैं। 47 मरीज टीबी को मात देकर चैंपियन और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक कर कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 2 हजार 467 टीबी मरीजों को गोद ले रखा है। ये सभी टीबी मरीजों को समय-समय पर पोषण किट के साथ उनकी देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
गोद लेने में देना होगा ब्योरा
टीबी रोगी को बीमारी से मुक्त कराने के लिए कोई भी नागरिक उसे गोद ले सकता है। इसमें संबंधित व्यक्ति को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर या पेशे का ब्योरा देना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से मरीज को गोद दिया जाएगा। गोद लेने वाले व्यक्ति को मरीज के बारे में और उसका नाम किसी को शेयर नहीं करना होगा।
वर्जन
टीबी असाध्य रोग नहीं है। टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए लोगों को स्वेच्छा से आगे आना होगा। टीबी मरीजों को गोद लें और उनकी सेहत का ध्यान रखें।-डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्साधिकारी