फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If we divide, we will explode like Delhi: Swami Dipankar

यदि हम बटेंगे तो दिल्ली की तरह फटेंगे : स्वामी दीपांकर

Mon, 24 Nov 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
If we divide, we will explode like Delhi: Swami Dipankar
सहारनपुर। सनातन धर्म को एकजुट करने के लिए भिक्षा यात्रा निकाल रहे स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि यह यात्रा भारत के इतिहास की सबसे लंबी यात्रा है। सनातन धर्म के लिए यह जरूरी है कि हम एकजुट हों। यदि हम बटेंगे तो दिल्ली की तरह फटेंगे। एकजुट रहेंगे तो बचेंगे।
विज्ञापन


गिल कॉलोनी स्थित सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने बताया कि भिक्षा 23 नवंबर 2022 के देवबंद से यह यात्रा शुरू हुई थी। आज इस यात्रा को तीन साल पूरे हो गए हैं। भिक्षा यात्रा देश के छह राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और बिहार से निकली है। यात्रा के दौरान एक करोड़ सात लाख लोग एकीकरण का संकल्प ले चुके हैं। बिहार में सनातनी संगठित होकर जातियों से ऊपर उठे। एकजुट होना वर्तमान में जरूरी भी है और मजबूरी भी। भारत देश राम, रघुवर का है। बाबर का नहीं। राम की तरह हम सभी को एक साथ लेकर चलना होगा। भगवान श्रीकृष्ण ने जिस तरह से पर्वत के नीचे सभी को एकजुट किया। उसी तरह हम सभी को एक साथ आना होगा। समय आज हिंदू के एकुजट होना का है। हिंदू में जाति कोई शब्द नहीं है। बल्कि अंग्रेजी में कास्ट है। उन्होंने कहा कि राजनेता तो राजनीति करेगा। साधु का काम जोड़ना है। भिक्षा यात्रा निरंतर जारी है। इस मौके पर पार्षद गौरव कपिल, गजेंद्र त्यागी, रविंद्र कालरा, अभिषेक त्यागी, आचार्य अंकित, हिमांशु भारद्वाज, शुभम पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed