फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If there is negligence in disposal of complaints, action will be taken: Divisional Commissioner

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई : मंडलायुक्त

Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
If there is negligence in disposal of complaints, action will be taken: Divisional Commissioner
बेहट/नकुड़। बेहट के संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद के समक्ष 69 शिकायतें आईं, जिनमें से छह का उसी समय निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधीनस्थों को कहा गया। मंडलायुक्त ने चेताया कि निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, नकुड़ के समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी के समक्ष 42 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

बेहट में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद के समक्ष एडवोकेट सुनील कुमार ने नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद पर बिना किसी कारण के अविवादित पत्रावलियों को लंबित रखने व दाखिल खारिज और अन्य कार्यों के लिए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की। गांव शाहपुर बांस के प्रदीप कुमार ने शाहपुर बांस, अकबरपुर बांस, माजरी, अलाउद्दीनपुर बांस को जोड़ने वाले जर्जर पड़े मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। गांव रंडौल के धीरज कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चकरोड कब्जाने का आरोप लगाया। यहीं के प्रशांत कुमार ने गांव के ही चार लोगों पर उनके खेत में सरकारी कूल का पानी जाने से रोकने की शिकायत की। एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान व संजय कुमार, सीओ शशिप्रकाश शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा रहे।
विज्ञापन

नकुड़ ब्लाॅक सभागार में डीएम डाॅ. दिनेश चन्द्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने समस्याएं सुनीं। नकुड़ के वेदप्रकाश सैनी ने जनहित में होली चौक निकट टाबर रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, अलीपुरा की आशु ने सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने, सहसपुर जट के प्रवीण ने राजस्व टीम पर बिना नोटिस दिए खड़ी फसल नष्ट करवाने, अलीपुरा के मामचंद व इस्लामनगर के वीरपाल ने चकमार्ग पर कब्जे, सलारपुरा के वहीद ने कुछ लोगों पर अवैध रूप से मुर्गी फार्म बनाने की शिकायत की। पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, सीएमओ डाॅ. संजीव मांगलिक, नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा, कोतवाल जसवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed