फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the MP had been put in jail then he would stop being nuisance

सांसद को जेल में डाल दिया होता तो थम जाता उपद्रव

Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
If the MP had been put in jail then he would stop being nuisance
जिला अस्पताल में घायलों से मिलते पूनिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि सड़क दूधली घटना के बाद सांसद राघव लखनपाल शर्मा और उनके साथियों पर कार्रवाई कर जेल में डाल दिया होता तो शब्बीरपुर और उसके बाद घटित हुई घटनाओं पर अंकुश लग सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा है। शब्बीरपुर घटना में घायल हुए दलित समाज के लोगों का हाल जानने के लिए पुनिया बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर सड़क दूधली में जब बवाल हुआ, उसी समेत भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा और उनके साथियों पर कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद और उनके साथी उसी समय जेल में चले जाते तो उसके बाद घटित हुई घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सहारनपुर ही नहीं ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में हिंसक घटनाएं हो रही है। 


कहा कि गोरखपुर में ड्यूटी कर रही आईपीएस अधिकारी को भाजपा विधायक द्वारा जलील कर रोने के लिए मजबूर कर दिया गया। शांति कायम करने वाली व्यवस्था को ऐसे अपमानित किया जाएगा तो शांति कैसे रह जाएगी। उन्होंने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed