फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the corporation did not build the road, then people planted paddy

निगम ने नहीं बनाई सड़क तो लोगों ने कर दी धान की रोपाई

Thu, 22 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the corporation did not build the road, then people planted paddy
सहारनपुर। सड़क नहीं बनने से नाराज दिल्ली रोड स्थित शहर के वार्ड 33 के लोगों ने नगर निगम के विरोध का अनूठा तरीका निकाला। उन्होंने कीचड़ भरी सड़क पर धान की रोपाई करते हुए अपनी नाराजगी जताई। साथ ही नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित ताहरपुर, सेंट्रल पार्क, अनुराग विहार, क्लेमन टाउन, मवींकला खेड़ा और हेम नगर आदि कॉलोनियों के लोग बुधवार को सड़क पर निकल आए। उन्होंने सड़क पर हुए कीचड़ में धान की रोपाई की। अजय बिरला, भोपाल, ऋषिपाल आदि ने बताया कि उक्त कॉलोनियों की मुख्य सड़क खराब है। वह 2016 से उक्त सड़क के निर्माण की मांग नगर निगम और स्थानीय पार्षद से करते आ रहे हैं, लेकिन नगर निगम क्षेत्रवासियों की पीड़ा को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अब बरसात की वजह से सड़क पर कीचड़ है, जिस वजह से लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्हें सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताना पड़ा है। यदि समय रहते नगर निगम ने सड़क नहीं बनाई तो वह किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराएंगे। धान की रोपाई करने वालों में राज कुमार, देवेंद्र कुमार, महिपाल, धर्मवीर, नवीन कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----- वर्जन
सड़क के खराब होने की जानकारी नहीं है। न ही मुझे अभी तक कोई शिकायती पत्र मिला है। फिर भी इंजीनियर भेजकर सड़क का सर्वे कराया जाएगा, कि सड़क कितनी खराब है। उसके बाद बजट की उपलब्धता के आधार पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed