फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the contractor is not working then he should be sent to jail

Saharanpur News: ठेकेदार काम नहीं कर रहा तो उसे जेल भेजा जाए

Thu, 10 Aug 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
If the contractor is not working then he should be sent to jail
-मेला गुघाल स्थल पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास प्राधिकरण करा रहा है कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेला गुघाल स्थल पर स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों की गति बेहद धीमी है। बुधवार को कार्यों की प्रगति देखने पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद प्राधिकरण के अभियंता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो उसे काली सूची में डालकर जेल भेजा जाए। सितंबर में मेला शुरू हो जाएगा। ऐसे में निगम चाहता है कि सितंबर से पहले मेला स्थल के निर्माण संबंधी सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। कार्यदाई संस्था की लेटलतीफी के चलते कार्य लटके हुए हैं। बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार और स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज अधिकारियों को साथ मेला गुघाल स्थल पहुंचे। अधिकार यह देखकर हैरान रह गए कि अभी मेला गेट का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। साथ ही फव्वारे व फुटपाथ का कार्य भी बाकी है। महापौर व नगरायुक्त ने मौके पर मौजूद एसडीए और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस गति से कार्य चल रहा है, उससे नहीं लगता कि मेले तक कार्य पूर्ण हो सकेगा। उन्होंने दोनों विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। कार्य में शिथिलता के लिए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि उसे काली सूची में डालते हुए उसे जेल भेजा जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित श्रीवास्तव, एसडीए के जेई शमीम अख्तर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
म्हाड़ी पर पहुंचे महापौर और अधिकारी
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार दोपहर मेले गुघाल की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही वहां सफाई और प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूजा भी की। इस मौके पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गाैतम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed