फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Identify your power, defeat the disaster

पहचाने अपनी शक्ति, विपत्ति को करें परास्त

Sat, 24 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Identify your power, defeat the disaster
बाल गृह में अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिका को आत्मरक्षा के गुर सिखाते कुंगफू मास्ट? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तुम शक्ति स्वरूपा हो, किसी विपत्ति से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी शक्ति पहचानकर विपत्ति को परास्त करें। इसी संदेश के साथ बाल गृह (बालिका) में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कुंगफू ग्रेंड मास्टर ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बताया कि कोई मुसीबत पड़े तो उसको कैसे हराना है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम अपराजिता और प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के तहत जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। सर्व प्रथम बालिकाओं को विंग चुंग कुंग-फू के ग्रेंड मास्टर राजेश आर्य और निशांत गुप्ता ने आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को डरने की नहीं, बल्कि विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। इसलिए प्रत्येक बालिका को कुंगफु का प्रशिक्षण लेना चाहिए। साथ ही छेड़छाड़, पर्स व चेन स्नेचिंग की घटना के दौरान आरोपी व्यक्ति को सबक सिखाने का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा बालिकाओं को योगासन और कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

हर सप्ताह दिया जाए प्रशिक्षण
सहारनपुर। प्रशिक्षण को लेकर बालिकाएं उत्साहित नजर आई। बालिका दीपा चौधरी, दीपादास, आंचल सैनी और शाहिन ने प्रशिक्षण में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कुंगफू का भी प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने कहा कि सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण देने के लिए कहा। मास्टर ट्रेनर राजेश आर्य ने हर सप्ताह प्रशिक्षण देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की खूब की सराहना
बालगृह (बालिका) की अधीक्षिका रीना, वरिष्ठ लिपिक रवि कुमार, परामर्शदाता पूजा सैनी, बाल कल्याण अधिकारी बेबी सैनी, पिंकी और मूर्ति देवी ने कार्यक्रम को लेकर खूब सराहना की और आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में तो ऐसे आयोजन होते हैं, लेकिन बाल गृह में ऐसे कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं। क्योंकि यहां पर बाहरी क्षेत्रों की बालिकाएं रहती हैं और प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed