फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Identification of miscreants, minor was ahead in stone pelting, youth were behind

Saharanpur News: उपद्रवियों की पहचान, पथराव में आगे थे नाबालिग, पीछे थे युवा

Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Identification of miscreants, minor was ahead in stone pelting, youth were behind
बेहट के रवासौली में भीड़ में शामिल रहे एक व्यक्ति को पकड़ती पुलिस। संवाद
सहारनपुर। शेखपुरा में हुए बवाल के मामले में सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर कई अन्य उपद्रवियों की पहचान हो गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। अभी तक हुई जांच में आया कि उपद्रवियों ने पथराव के दौरान कुछ नाबालिगों को आगे रखा था और उनके पीछे से पुलिस पर पथराव कर रहे थे, जिससे पुलिस नाबालिगों पर लाठीचार्ज न कर सके। यानी पूरी योजना के तहत बवाल को अंजाम दिया गया। वहीं, जिन 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, बवाल के बाद सोमवार को शेखपुरा गांव का माहौल बदला नजर आया। गांव की जिन गलियों और चौराहों पर चहल-पहल रहती थी, वहां पर कम ही लोग नजर आए। सन्नाटा ऐसा कि लोग घरों के बाहर नहीं निकले। जिन युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया, वह या तो भूमिगत हो गए या फिर घरों से बाहर नहीं निकल रहे। कुछ युवा से बाहर चले गए। जांच में यह भी आया कि शेखपुरा के अलावा भी पास के गांवों के युवा भीड़ में शामिल थे, जिन्होंने पथराव किया है। इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जिसमें स्पष्ट हुआ है कि यह बवाल पूरे योजनाबद्ध तरीके से था। इसलिए भीड़ ने आगे की तरफ कुछ नाबालिगों को भी रखा था और उनके पीछे से पथराव कर रहे थे। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम फिर शेखपुरा में पहुंची। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम की दबिश जारी है।
विज्ञापन

-------

-- शेखपुरा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : सांसद

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि शेखपुरा गांव में हुई घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन शांतिपूर्ण दिया गया था, लेकिन बाद में कुछ युवकों ने बेवजह हंगामा किया। पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वाले व्यक्ति को किसी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग दोषी हैं, उन्हें सजा मिले, लेकिन निर्दोषों पर कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed