फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I Love Mohammed Controversy:Imran Masood on Bareilly Incident: Every Muslim Loves Prophet, No Need to Prove It

आई लव मोहम्मद विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले-हर मुसलमान के दिल में मोहम्मद, दिखाने की जरुरत नहीं!

Sat, 27 Sep 2025 06:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

I Love Mohammed Controversy: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बरेली घटना पर कहा कि मोहम्मद के लिए मोहब्बत हर मुसलमान के दिल में है, इसे दिखाने की जरूरत नहीं। उन्होंने उत्पात करने वालों को चेताया और लखनऊ में लगाए गए ‘आई लव बुलडोजर’ पोस्टरों पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
I Love Mohammed Controversy:Imran Masood on Bareilly Incident: Every Muslim Loves Prophet, No Need to Prove It
इमरान मसूद, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शनिवार को बरेली में हुई घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, वहां नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठा होते हैं, न कि उत्पात करने के लिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहम्मद के लिए मोहब्बत हर मुसलमान के दिल में होती है, इसे किसी को दिखाने या साबित करने की जरूरत नहीं है। इमरान मसूद ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि आई लव मोहम्मद।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मोहम्मद मेरी जिंदगी का मकसद हैं और उनके आदर्शों व उसूलों पर चलना ही असली पैगाम है। यह नहीं कि सड़क पर आकर इस तरह की हरकतें करें। यह समझना मुश्किल है कि आखिर ऐसा तमाशा क्यों किया जा रहा है। किसी हाल में यह जायज नहीं है और इससे बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या: प्रमोद भड़ाना को दिनदहाड़े गोली मारी, रंजिश में आरोपी रॉबिन ने उतारा मौत के घाट

I Love Mohammed Controversy:Imran Masood on Bareilly Incident: Every Muslim Loves Prophet, No Need to Prove It
पोस्टर विवाद - फोटो : अमर उजाला

सांसद मसूद ने अपील की कि मौलानाओं को आगे आकर ऐसी स्थितियों को रोकने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लखनऊ में लगे आई लव बुलडोजर वाले पोस्टरों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह का खेल क्यों खेला जा रहा है, क्या यह 2027 के चुनाव की पटकथा लिखने की शुरुआत है?

इमरान मसूद ने कहा कि इस खेल के पीछे जो लोग हैं उन्हें पहचानना होगा, क्योंकि इस तरह नफरत का माहौल फैलाना देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करती है, यह कोई नई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन चीजों से दूर रहें जिनसे नफरत फैलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed