फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I have become like a stone waiting for you

Saharanpur News: ...पत्थर सा बन गया हूं तेरा इंतज़ार करके

Mon, 24 Apr 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
I have become like a stone waiting for you
ईद पर शायरों व साहित्यकारों ने रचनाओं से प्यार मोहब्बत का दिया संदेश
विज्ञापन





-जहान-ए-अदब ने ईद-उल-फितर पर कराया महफिल-ए-मुशायरा
संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में साहित्य व सामाजिक संस्था जहान-ए-अदब एकेडमी के तत्वावधान में महफिल-ए-मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें शायरों और साहित्यकारों ने अपने कलाम व रचनाओं से प्यार और मोहब्बत का संदेश दिया। एकेडमी के चेयरमैन तनवीर अजमल ने अपना कलाम तुझे क्या मिला सितमगर मुझे बे-करार करके, पत्थर सा बन गया हूं तेरा इंतज़ार करके पर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।


मोहल्ला बैरून कोटला स्थित उर्दू घर में कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी मसरूर ठेकेदार ने फीता काटकर किया। शमीम किरतपुरी ने पढ़ा जो बन संवर के कहीं हम जऱा निकल आते, कदम-कदम पे वहां दिलरुबा निकल आते। दिलशाद खुश्तर ने कहा गैर के घर तो किया तुमने उजाला जाकर, मेरी दुनिया भी थी बेनूर तुम्हें क्या मालूम। अदनान अनवर ने पढ़ा मोहब्बत से जो देखे मां की सूरत, समझ लो तिलावत हो रही है। आजम साबरी की पंक्ति यूं रही जब भी देखता हूं आइना में नहीं आइना संवरता हैं। रजी उस्मानी ने पढ़ा कभी मुझसे तो मां का दिल दुखाया जा नहीं सकता, हैं अहसान उसके इतने के गिनाया जा नहीं सकता। इनके अलावा सूफी कमरुज्जमा, सरवर साबरी और नफीस खान आदि शायरों ने भी खूबसूरत कलाम से श्रोताओं की जमकर दाद बटोरी। अध्यक्षता शायर दिलशाद खुश्तर व संचालन तनवीर अजमल ने किया। इस मौके पर नबील उस्मानी, आसिफ साबरी, मो. अनस, उवैस सिद्दीकी, मो. इसरार, नदीम अहमद, उस्मान कुरैशी व नसीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed