फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I am a mother cow... this is a test of your affection

Saharanpur News: मैं गोमाता हूं... आपके दुलार की परीक्षा है ये

Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
I am a mother cow... this is a test of your affection
नानौता के भारी गांव स्थित जिला पंचायत की गोशाला। संवाद
सहारनपुर। हिंदू समाज ने मुझे गोमाता का दर्जा दिया है, गोमाता यानी मां के समान। हर तीज-त्योहार पर मुझे पूजा जाता है। सुबह-शाम पहली रोटी मेरे लिए निकाली जाती है, लेकिन आज मेरे भूख से मरने की नौबत आ गई है। जिले के आला हाकिम भी प्रयासरत हैं कि मुझे भूखे मरने से बचाया जा सके, लेकिन मेरे बच्चों ये आपके प्यार और दुलार की परीक्षा है, क्या मेरे लिए चारे का बंदोबस्त कर पाओगे? फिलहाल कुछ ऐसी ही मार्मिक अपील है जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंश की।
विज्ञापन

जिले भर में 19 स्थाई और अस्थाई गोशालाएं संचालित हैं। मौजूदा समय में यहां पर करीब 3308 गोवंश संरक्षित है। गोवंश को चारे की समस्या न हो, इसके लिए छह माह का भूसा एवं चारा स्टोर कर के रखा जाता है। गेहूं कटाई का सीजन जारी है, ऐसे में भूसा बाजार में उपलब्ध है। कुछ गोशालाओं में भूसा है तो कुछ ऐसी है कि जिनमें मात्र कुछ क्विंटल ही भूसा बचा हुआ है। अभी तक किसानों ने 3339 क्विटंल भूसा विभिन्न गोशालाओं को दान में दिया है। विभाग ने दान में भूसा प्राप्त करने का लक्ष्य 5484 क्विंटल रखा है, जिससे सभी गोवंश का पेट भर सके। अब जिला प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख आदि भूसा दान करें।
विज्ञापन

- - जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंश

गोशाला----------------------------संरक्षित गोवंश-------------दान भूसा(क्विंटल)
विज्ञापन
विज्ञापन

कलसी-----------------------------115----------------------------163

गुनासा----------------------------170----------------------------240

गढौला----------------------------142-----------------------------414

सलूनी-----------------------------93-------------------------------112

भैंसराऊ--------------------------123-------------------------------205

सरसीना------------------------132--------------------------------164

भारी दिनारपुर-----------------156---------------------------------0.0

टिकरौल-----------------------146--------------------------------------87

बहादरपुर---------------------50----------------------------------------45

नंदपुर-------------------------118--------------------------------------237

कलसिया-------------------156----------------------------------------291

नवादा भजडू--------------181----------------------------------------47

ढाल्ला माजरा-------------170--------------------------------------341

शब्बीरपुर------------------154-------------------------------------181

खानपुर अफगान तीतरो------328-----------------------------159

कलसिया-------------------------243-----------------------------55

सदर गोशाला-----------------585------------------------------50

नारायणपुर--------------------148------------------------------138

चिलकाना---------------------120-----------------------------108
----------
आमजन से अपील है कि गोशालाओं में अधिक से अधिक भूसा दान करें, जिससे गोवंश के सामने भूसा का संकट न हो। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed