{"_id":"5f3c18a08ebc3e3c9e2f5e57","slug":"hyderpur-teacher-installed-rain-water-harvesting-system-in-school-saharanpur-news-mrt496814681","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर के अध्यापक ने स्कूल में लगाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर के अध्यापक ने स्कूल में लगाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। बारिश के पानी का सदुपयोग करने के लिए गांव हैदरपुर के प्रधानाध्यापक ने स्कूल परिसर में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा दिया है। इससे स्कूल में जहां जल भराव से निजात मिल गई है, वहीं पर बारिश के पानी का जल संचय हो रहा है।
तीतरो क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में कई सालों से स्कूल में बरसात के पानी के जलभराव से अध्यापक व बच्चों को काफी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता था। इससे बच्चों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता था, जिसको लेकर विद्यालय के अध्यापक भी चिंतित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहताश कुमार ने स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा दिया है। ग्राम सभा व जिला प्रशासन की मदद के बगैर ही अपने स्तर से सरकार के जल संचय अभियान को बढ़ावा देते हुए जल भराव की समस्या का निराकरण कर लिया। प्रधानाध्यापक रोहिताश कुमार ने बताया कि 90 फुट का बोरिंग कराया गया। इसमें बारिश होने पर पानी जमीन में चला जायेगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से स्कूल में अब पानी नहीं भरता है। स्कूल में प्राथमिक व जूनियर में 185 बच्चे पढ़ते हैं। इस विद्यालय में गांव की बरसात का भी पानी आता है। ऐसे क्षेत्र में कई विद्यालय है, जिनमें थोड़ी ही बारिश से कमरे तक जलमग्न हो जाते हैं। परन्तु शिक्षा विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत कुमार का कहना है कि विद्यालय में अध्यापक ने अपने स्तर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया है, अब विद्यालय में पानी नहीं भरता है। उनके कार्य की ग्रामीण भी प्रशंसा कर रहे हैं।