फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband gave triple talaq to wife in front of police, arrested

Saharanpur News: पुलिस के सामने पत्नी को दिया तीन तलाक, हिरासत में पति

Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife in front of police, arrested
देवबंद, सहारनपुर। आपसी विवाद सुलझाने कोतवाली पहुंचे दंपती में बात बढ़ी तो मामला तलाक तक पहुंच गया। पुलिस के सामने ही गुस्साए पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस दौरान महिला दरोगा ने उसकी वीडियो भी बना ली और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शाहबुखारी निवासी दंपती में कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा है। इसको लेकर महिला ने कोतवाली में शिकायत की हुई थी। सोमवार की शाम महिला दरोगा ने दोनों को बातचीत के लिए बुलाया था। यहां दोनों के बीच फिर से बात बढ़ गई। इससे गुस्साए पति ने पुलिस के सामने ही तीन तलाक दे दिया। समझाने का प्रयास किया तो उसने फिर से यही शब्द दोहराए। इस दौरान महिला दरोगा ने उसकी वीडियो बना ली और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed