{"_id":"6079d7fb8ebc3e8d2f36c127","slug":"husband-forcibly-kills-wife-in-home-struggle-saharanpur-news-mrt534788898","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में पति ने बलकटी मार पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में पति ने बलकटी मार पत्नी को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गृह क्लेश में शुक्रवार की शाम पति ने बलकटी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति घर पर ही रहा। इसी दौरान किसी ने हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान थाने के गांव इस्लामनगर निवासी किसान प्रदीप का अपनी पत्नी बिट्टो (38) के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी नाराज होकर अपने घर चली गई थी। दो माह पहले ही दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद प्रदीप बिट्टो को अपने घर लाया था। शुक्रवार की शाम सात बजे वह खेत से काम निपटा कर घर आया था। पड़ोसियों के अनुसार इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में फिर से कहासुनी हो गई। उनकी जोर जोर से बोलने की आवाजें घर से बाहर तक आईं। आरोप है कि इसी दौरान तैश में आकर प्रदीप ने पास ही रखी बलकटी से बिट्टों पर वार कर दिया। गर्दन पर बलकटी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद प्रदीप घर में ही रहा और उसने कहीं भागने की कोशिश भी नहीं की।
इसी दौरान किसी पड़ोसी ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी तो थानाध्यक्ष आनन फानन में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेते हुए शव को कब्जे में लिया। देर शाम पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों को खबर कर दी गई है। उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया पड़ोसियों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। आरोपी पति प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्प्ष्ट हो पाएगी। दंपती के एक 13 साल का बच्चा है। मां की हत्या के बाद उसका रो रो कर बुरा हाल था।