{"_id":"60e0a8bb8ebc3e73775efb85","slug":"humid-and-suffocating-weather-made-trouble-saharanpur-news-mrt545730017","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस और घुटन भरे मौसम ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस और घुटन भरे मौसम ने किया बेहाल
विज्ञापन
सहारनपुर। दिनभर मौसम में उमस घुली रही, जिससे पैदा हुई घुटन ने बेहाल कर दिया। तड़के हुई बूंदाबांदी की वजह से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो आई, लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिल सकी। अगले 24 घंटे भी मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
दरअसल, दो दिन पहले ही एक जुलाई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसमें शुक्रवार को .8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर शनिवार तड़के करीब चार बजे हवा चली और बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट आई, लेकिन इसके बाद दिन भर सूरज की किरणें तपिश बिखेरती रहीं, जिससे उमस पैदा हो गई। शाम तक भी उमस के कारण मौसम में घुटन बनी रही। प्रत्येक शनिवार और रविवार को अभी साप्ताहिक बंदी चल रही है। साप्ताहिक बंदी में भी सड़कों पर खूब आवाजाही हो रही थी, लेकिन मौसम का ही प्रभाव था कि शनिवार को सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अभी चार दिन बाद ही बरसात होने की उम्मीद है।
पांच दिन में तापमान
तारीख --- न्यूनतम -- अधिकतम
29 जून ---- 29 ---------38.4
30 जून ---- 28 ---------39.5
01 जुलाई -- 28.5 ------ 40
02 जुलाई -- 29.5 ------ 39.2
03 जुलाई -- 25 -------- 35