{"_id":"6691b35ed8c46dd4a504cd44","slug":"housing-development-council-is-preparing-a-new-plan-for-delhi-road-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-127309-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली रोड के लिए नई योजना तैयार कर रहा आवास विकास परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली रोड के लिए नई योजना तैयार कर रहा आवास विकास परिषद
Sat, 13 Jul 2024 04:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आवास विकास परिषद जनपदवासियों के लिए एक और योजना लाने की तैयारी में है। दिल्ली रोड पर शाकुंभरी विहार के पास खाली पड़ी सात हेक्टेयर यानी करीब 105 बीघा भूमि के पुनर्नियोजन की कवायद शुरू की जा चुकी है।
परिषद द्वारा महानगर में अभी तक तीन आवासीय योजनाएं पूर्ण की गई हैं। इनमें पठानपुरा और पठानपुरा-2 काफी पुरानी हैं, जिनको आवास विकास के नाम से जाना जाता है। इनके अलावा दिल्ली रोड पर शाकुंभरी विहार योजना चल रही है। इसी की बगल में 105 बीघा भूमि का पुनर्नियोजन होना है। हालांकि यह शाकुंभरी विहार का ही हिस्सा है, लेकिन चूंकि दोनों योजनाओं के बीच में समय का अंतर काफी रहा है। ऐसे में इसे नई योजना के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि भूखंड को लेकर योजना बनाई जा रही है कि किस तरह से इसका इस्तेमाल होगा। सूत्रों ने अगस्त तक पुनर्नियोजन हो जाने की उम्मीद जताई है। जिसके बाद इसी वर्ष से योजना पर काम शुरू हो जाएगा।