फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hotspot declared in four police station areas of the district

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हॉटस्पॉट घोषित

Sat, 18 Jul 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hotspot declared in four police station areas of the district
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने जिले में चार थाना क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के चलते चिह्नित स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 551 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को इस बारे में आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। उनमें थाना मंडी क्षेत्र के 12/1484 सराय फैज अली, पुरानी मंडी एवं रेशमा हाउस, अपोजिट इस्लामिया इंटर कॉलेज निकट ईदगाह शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के 445 न्यू आवास विकास कालोनी निकट बलवान डेरी एवं बालाजी मंदिर वाली गली, साकेत कालोनी और थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तारा माता मंदिर वाली गली, सुक्खुपुरा, बेरीबाग हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। थाना देवबंद क्षेत्र के तहत ग्राम बाबूपुर, दुगचाड़ी, जखवाला एवं नगरीय क्षेत्र के मोहल्ला लहसवाड़ा/पत्थर का कुआं, मोहल्ला नेचलगढ़, शिक्षक नगर, मोहल्ला कायस्थवाड़ा, ब्रह्मपुरी कालोनी, मोहल्ला किला एवं पठानपुरा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों को बल्ली लगाकर चिह्नित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी/स्वास्थ्यकर्मी/सफाईकर्मी/ दैनिक आपूर्तिकर्मी और जिला प्रशासन के द्वारा अधिकृत व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का प्रवेश एवं निकास पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जारी किए गए समस्त पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि हॉटस्पॉट का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed