फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Honored by wearing a turban for becoming district president

जिलाध्यक्ष बनने पर पगडी पहनाकर सम्मानित किया

Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Honored by wearing a turban for becoming district president
सहारनपुर। पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों ने राधेश्याम नारंग को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रायवाला कपड़ा मार्केट स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि व्यापारी एवं पंजाबी समाज के मान सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। कहा कि जल्द ही जनपद के महानगर सहित सभी कस्बों में संगठन का गठन किया जाएगा। इसमें सक्रिय लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। अखिल भारतीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय मंत्री महेश नारंग, कपिल मल्होत्रा एवं भगीरथ सेठी ने कहा कि राधेश्याम नारंग के जिलाध्यक्ष बनने से पंजाबी समाज में काफी उत्साह है। रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल, खैरातीलाल अरोड़ा, सरदार किशन सिंह सेठी आदि ने भी विचार रखे। सुभाष धमीजा, मदनलाल नारंग, वीरेंद्र कुमार बहल, राम प्रकाश नारंग, सुभाष पसरीचा आदि ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की। भगीरथ सिंह सेठी, संजीव सेठी, सुनील अरोड़ा , राजीव फुटेला, सुभाष धमीजा, मनोज विज, राजू खन्ना ,रिंकू पसरीचा, तुलसी बत्रा, राजू बजाज ,कमल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed