{"_id":"6a08ca89ef262edbe90adf22","slug":"honorarium-stuck-due-to-lack-of-budget-crisis-in-hospital-system-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175556-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बजट नहीं आने से मानदेय अटका, अस्पतालों की व्यवस्था पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बजट नहीं आने से मानदेय अटका, अस्पतालों की व्यवस्था पर संकट
विज्ञापन
- एनएचएम के 1500 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को मार्च-अप्रैल का नहीं मिला मानदेय
- 150 डॉक्टर भी शामिल, संविदा कर्मचारी संघ ने 21 मई से कार्य बहिष्कार की दी है चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में कार्यरत 1500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों को दो माह का मानदेय नहीं मिला है। यह स्थिति बजट नहीं आने से बनी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने मानदेय नहीं मिलने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। हड़ताल हुई तो अस्पतालों की व्यवस्था पर खासा असर पड़ेगा।
एनएचएम के तहत जिले में 1500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हैं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ, डाटा ऑपरेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। सभी को मार्च व अप्रैल माह का मानदेय नहीं मिला है। इस कारण सभी को घर-परिवार में बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र से कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस और अन्य सामग्री खरीद नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा जो स्टाफ नर्स व एएनएम दूसरे जिलों से आकर यहां रह रही हैं, वह किराया भी नहीं दे पा रही हैं। कई बार उच्च अधिकारियों को मानदेय की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी स्तर से समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में तमाम कर्मचारियों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
-- कर्मचारी संघ के बैनर तले करेंगे हड़ताल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष किशोर सैनी ने कहा कि यदि 20 मई तक कर्मचारियों को दो महीने का लंबित मानदेय नहीं मिलता है तो 21 मई से पूरे जनपद में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर नो-पे नो वर्क की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसमें सभी कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल करेंगे।