फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Home should be given to poor for self-respect: PM

आत्मसम्मान के लिए गरीब को दिया जाए घर: पीएम

Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Home should be given to poor for self-respect: PM
कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में स्क्रीन पर संबोधन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद के दौरान कहा कि सरकार ने हर गरीब को 2022 तक अपना घर देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आत्मसम्मान के लिए गरीबों को उनका घर दिया जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर कलक्ट्रेट के एनआईसी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए व्यवस्था रखी गई। लाभार्थी बाला देवी निवासी चुन्हैटी गाड़ा को प्रधानमंत्री से संवाद करने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा आवास महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे हैं। पारदर्शी तरीके से पात्रों के खाते में पैसा जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के खातों में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की। सहारनपुर जिले के 2456 लाभार्थियों के खातों में 9,82,40,000 रुपये पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये प्रति लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार आदि मौजूद थे।
पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों की ब्लाकवार स्थिति
जिले के बलिया खेड़ी ब्लाक क्षेत्र के 155, देवबंद क्षेत्र के 89, गंगोह क्षेत्र के 336, मुजफ्फराबाद के 386, नागल क्षेत्र के 90, नकुड़ क्षेत्र के 284, नानौता क्षेत्र के 139, पुवांरका क्षेत्र के 167, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के 174, साढ़ौली कदीम क्षेत्र के 429 तथा सरसावा ब्लाक क्षेत्र के 207 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त की धनराशि पहुंची।

अब अंतिम छोर के पात्रों तक पहुंचती है योजना : चौधरी
सहारनपुर। कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में सुलभ तरीके से सीधे पैसा हस्तांतरित किया है, जो साबित करता है कि योजनाओं में पारदर्शिता से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में ऐसी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक पैसा नहीं पहुंचता था, बल्कि कागजों में योजना सिमट जाती थीं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार में अंतिम छोर तक के पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed