फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Home guards removed, soldiers took command, change came

हटे होमगार्ड, सिपाहियों ने संभाली कमान, आया बदलाव

Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Home guards removed, soldiers took command, change came
सहारनपुर। जिला कारागार में व्यवस्था अब बदल गई है। पूर्व में सुरक्षा के जिन कार्य के लिए होमगार्ड तैनात थे, वह हटा दिए गए हैं। उनकी जगह कांस्टेबल तैनात हो गए हैं। इससे जिला कारागार की व्यवस्था में बदलाव आया है तो कार्य आसान भी हुए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला कारागार में पहले 17 होमगार्ड तैनात थे। शासन ने निर्देश दिया था कि 30 सितंबर तक होमगार्ड हटा दिए हैं और उनकी जगह कांस्टेबलों को ही तैनात किया जाए। चूंकि पुलिस कांस्टेबलों की नई भर्ती होने से जेल प्रशासन को भी 33 नए कांस्टेबल मिल गए। इसके चलते होमगार्ड को जेल से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब कांस्टेबल व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पीएसी के 12 जवानों को भी अलग से लगाया गया। कांस्टेबलों की ट्रेनिंग भी चल रही है, जिनकी ड्यूटी सुबह दस से रात के बजे तक लगाई जाती है।
विज्ञापन

यह काम हुए आसान
- नए कांस्टेबल मिलने से बंदियों को लाने-ले जाने में आसानी हुई है।
- बंदियों से मुलाकात को आने वालों की चेकिंग और पंजीकरण प्रक्रिया में ज्यादा देर नहीं लगती है।
- प्रत्येक बैरक के बाहर कांस्टेबलों की अब तैनाती हो गई है। पहले संख्या कम होने से दिक्कत रहती थी।
- तबीयत खराब होने पर बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर बंदी रक्षकों की पर्याप्त तैनाती रहती है।
शासन के निर्देश पर होमगार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। विभाग में कांस्टेबलों के पद रिक्त थे। अब 33 नए कांस्टेबल मिलने से व्यवस्था में सुधार हुआ है। बंदियों की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- अमिता दूबे, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed