फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Home guard ran to pick up his wife lying on the ground, then attacked him from behind

Saharanpur News: जमीन पर पड़ी पत्नी को उठाने दौड़ा होमगार्ड, तभी किया पीछे से वार

Fri, 12 Jan 2024 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Home guard ran to pick up his wife lying on the ground, then attacked him from behind
सहारनपुर। हसनपुर चुंगी के पास हुए होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू और उसकी पत्नी किरण हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी बहार आलम को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया। आरोपी ने बताया कि जिस समय हत्याकांड को अंजाम दिया गया कौन कहां पर था, किस पर कितने वार किए गए और पूरा वाकया कैसा घटा।
विज्ञापन

बकौल पुलिस, जिस समय दुकान से उठकर होमगार्ड अपनी पत्नी के साथ निर्माणाधीन मकान में गया था, तभी उनके पीछे-पीछे आरोपी बहार आलम भी कार लेकर पहुंच गया था। उस समय करीब शाम के सवा सात बजे थे। बहार आलम निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए होमगार्ड को छत पर ले गया। नीचे आने पर होमगार्ड ने देखा कि उसकी पत्नी कमरे में पैर फिसलकर जमीन पर पड़ी है। वह पत्नी को उठाने दौड़ा, तभी बहार आलम ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। पति को बचाने के लिए किरण चिल्लाते हुए खड़ी होने लगी। आरोपी दौड़कर उसके पास पहुंचा और पहले ही वार में उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने होमगार्ड के सिर पर तीन से चार किए। वह करीब 10 मिनट तक वहां बैठा रहा। जब उसे यकीन हो गया कि दोनों की मौत हो चुकी है, तब कार में डालकर ले गया।
विज्ञापन


होमगार्ड के शव की तरह पुलिसकर्मी को पीठ पर उठाया
क्राइम सीन दोहराने के दौरान पुलिस ने पूछा कि दोनों के शव कार में कैसे रखे। तभी आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लिटाया और घुटने पकड़कर उसे कमर पर लादकर कार की डिग्गी तक लाकर दिखाया। किरण के शव के बारे में बताया कि वह उसे उठा नहीं सका। ऐसे में शव को घसीटते हुए कार की पीछे वाली सीट पर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में हत्याकांड, पटियाला में जाकर साफ की कार
आरोपी ने बताया कि उसने पहले नानौता के पास किरण का शव नहर में डाल दिया। होमगार्ड के शव को वह पंजाब डैम में डालना चाहता था, लेकिन सरसावा क्षेत्र में उसे बिटोड़ा दिखाई दिया। आरोपी ने होमगार्ड का शव डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद पटियाला में जाकर कार साफ की।


यह था मामला
बागाखेड़ी निवासी होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू और उसकी पत्नी किरण की रविवार रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रामपुर मनिहारान के पीरवनी निवासी बहार आलम को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया था कि वह पॉक्सो के मामले में जेल गया था, तब होमगार्ड ने जमानत दिलाने के नाम पर उसकी पत्नी से संबंध बना लिए थे। इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
यह वारदात बिल्कुल अलग तरह की थी। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीमें लगाई गईं। सर्विलांस टीम में इसमें अहम भूमिका रही।
- जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed