फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Home guard dies on duty in Saharanpur's Gangoh

Saharanpur: यातायात ड्यूटी पर तैनात यूपी पुलिस के होमगार्ड की अचानक हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Oct 2022 01:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Oct 2022 01:48 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की अकस्मात मौत हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Home guard dies on duty in Saharanpur's Gangoh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। बताया कि वह यातायात ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। होमगार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार गंगोह थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी  राजकुमार (45) होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के सदर तिराहे पर चल रही थी। सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतूरा के अनुसार राजकुमार फिलहाल यातायात में ड्यूटी कर रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह राजकुमार आठ बजे ड्यूटी पर पहुंच गए थे। वह यातायात ड्यूटी कर रहे थे कि अचानक से राजकुमार को चक्कर आए और वह सड़क पर गिर गए। वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना कर दी गई है। खबर मिलते ही परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed