फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Deputy CM and Health Minister Brijesh Pathak inspected the district hospital in Muzaffarnagar

UP: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Mon, 03 Oct 2022 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Oct 2022 11:08 AM IST
सार

सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम ने सबसे पहले जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन
UP: Deputy CM and Health Minister Brijesh Pathak inspected the district hospital in Muzaffarnagar
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पहुंचकर सबसे पहले जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इससे पहले रविवार को छुट्टी के बावजूद स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में कर्मचारी अस्पताल को चकाचक बनाने में जुटे रहे। अस्पताल परिसर में जगह-जगह साफ-सफाई और वॉल पेटिंग का कार्य किया गया। 

विज्ञापन


मरीज रेफर किया तो रजिस्टर में लिखना होगा कारण : पाठक
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। पाठक ने कहा कि डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी मरीज को रेफर कर रहे हैं तो रजिस्टर में इसके कारण का उल्लेख होना चाहिए। रेफर सिर्फ जरूरी होने पर ही किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Durga Ashtami 2022: शांकभरी देवी भवन में लगी लंंबी कतार, श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरीज को अस्पताल में बेहतर से बेहतर इलाज मिलना चाहिए। अस्पताल के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की जा रही है। डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का है।

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक करीब 10 बजे जिले में पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह सबसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद वह भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर कार्यकार्ताओं के साथ भेंट करेंगे। उसके बाद वहलना जैन मंदिर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed