फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holachak felt, beware of negative forces

होलाष्टक लगा, नकारात्मक शक्तियों से रहें सावधान

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Holachak felt, beware of negative forces
सहारनपुर। होलिका दहन से आठ दिन पूर्व सोमवार को होलाष्टक लग गया। दोपहर 12:52 से शुरू हुआ होलाष्टक नौ मार्च की रात्री 11:17 बजे होलिका दहन के बाद खत्म होगा। इन आठ दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं होगा। ज्योतिषार्यों के मुताबिक इन आठ दिनों में गर्भवती महिलाएं नदियां पार न करें और नवविवाहिताएं अपने पिता के घर पहली होली मनाएं।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि धर्म शास्त्रों में माना गया है कि जो व्यक्ति होलाष्टक के दिनों में किसी का बुरा करता है तो उसे बड़े पाप का भागेदारी बनना पड़ता है। सनातम धर्म में होलाष्टक को शुभ नहीं माना गया है। फाल्गुन कृष्ण शुक्ल पक्ष की अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक का समय होलाष्टक माना गया है। सोमवार से होलाष्टक शुरू हो गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार हिरण्यकश्यप ने इन आठ दिनों में भक्त प्रहलाद को अत्यधिक कष्ट दिया था। इसीलिए सनातम धर्म को मानने वाले लोग इस समय को कष्टकारी दिनों के रूप में मानते हैं। इन आठ दिनों के अंदर कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि कार्य नहीं करने चाहिए। विवाह के पश्चात पहली बार होली मनाने वाले नवविवाहिताओं को यह पर्व अपने पिता के घर मनाना चाहिए। पहली बार पर्व ससुराल में मनाने से पति और उनके परिवार संकट आ सकता है। गर्भवती महिला को होलाष्टक के बीच नदियों को पार नहीं करना चाहिए। ऐसे में तांत्रिक कर्म अधिक होते हैं और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव रहता है। इन दिनों में देवताओं की अत्यधिक पूजा करना चाहिए। तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता और आचार्य संजीव शास्त्री ने बताया कि इन दिनों में अपने घर में लोबान, गूगल, पीली सरसों को जलते हुए उपले पर रखकर सायंकाल को धूनी दें। इसके साथ ही सुबह और शाम को प्रभु की आराधना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed