सहारनपुर। जेवर एयरपोर्ट का नामकरण वीर सम्राट मिहिर भोज गुर्जर के नाम से करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा देश के मान सम्मान के लिए बलिदान दिए हैं। लेकिन अब गुर्जर समाज के इतिहास को दबाने का काम हो रहा है। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद सहित कई जनपदों में बड़ी संख्या होने के बावजूद गुर्जर समाज की उपेक्षा की जा रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मांग है कि जेवर एयरपोर्ट का नामकरण महान सम्राट मिहिर भोज गुर्जर के नाम पर किया जाए। जिससे पिछडे़ वर्ग से आने वाले गुर्जर समाज की शौर्य गाथाओं की पहचान संपूर्ण भारत में हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग को पूरा नहीं किया गया तो पूरे भारत में शांति के साथ आंदोलनों के माध्यम से महापुरुषों की पहचान को जीवित करने के लिए संघर्ष करेंगे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरसपाल गुर्जर, प्रवीण गौतम, प्रवेश गुर्जर बरसी, संदीप गुर्जर, सुशील गुर्जर, मुनव्वर फौजी, संदीप गुर्जर दूधला आदि मौजूद रहे।