फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल पहले हुई चूक.. और विकास दुबे को मिली जमानत, आज पुलिस को पड़ी भारी

Sat, 04 Jul 2020 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ  Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Historyheater Vikas Dubey arrested by Saharanpur police 14 years ago
विकास दुबे - फोटो : amar ujala

कानपुर में पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाने वाले विकास दुबे को 14 साल पहले सहारनपुर की पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। उस वक्त विकास के पास मादक पदार्थ बरामद होने पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परंतु इस मामले में पुलिस से चूक हो गई, जिसका विकास ने पूरा फायदा उठाया।



Historyheater Vikas Dubey arrested by Saharanpur police 14 years ago
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

यह बात वर्ष 2006 की है। जनकपुरी थाना पुलिस ने एसबीडी जिला अस्पताल के चौराहे के पास से 25 जून 2006 को विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। उस समय सहारनपुर के एसएसपी अमिताभ यश थे, जो अब एसटीएफ में हैं।

Historyheater Vikas Dubey arrested by Saharanpur police 14 years ago
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

जनकपुरी थाने पर विकास दुबे से एसएसपी ने पूछताछ की थी। तब उसकी लंबी आपराधिक लिस्ट सामने आई थी। उस समय भी विकास पर करीब 50 मुकदमे दर्ज थे। यह भी पता चला कि विकास दुबे ने गिरफ्तारी से पहले देवबंद क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Historyheater Vikas Dubey arrested by Saharanpur police 14 years ago
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

उस मामले में अधिवक्ता नीरज तिवारी ने विकास दुबे की जमानत के लिए पैरवी की थी। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के उपरांत अगस्त 2006 में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। अधिवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि विकास दुबे की जमानत हमने कराई थी, लेकिन उसके बाद मुकदमे में क्या हुआ, पता नहीं। उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि विकास दुबे पर दर्ज आपराधिक मामले खंगाले जा रहे हैं, रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। आगे पढ़ें: वो एक चूक और...

विज्ञापन
Historyheater Vikas Dubey arrested by Saharanpur police 14 years ago
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस से कोर्ट ले जाने पर उठे थे सवाल
विकास दुबे को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो उसकी रीढ़ में दिक्कत बताई गई थी। उसे एंबुलेंस से कोर्ट ले जाया गया था। तब उसकी गिरफ्तारी पर सवाल भी उठे थे। क्योंकि जो शातिर हिस्ट्रीशीटर ठीक से चल भी नहीं पा रहा था, उससे पांच किलो डोडा पोस्त बरामद दिखाया था। पुलिस की इसी गलती का फायदा आरोपी विकास दुबे ने उठाया और उसे जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें : जिद और शक में ले ली अपनों की जान ...तो कहीं रंजिश में किया काम तमाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed