Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History-sheeter who split open head constable's head admitted to hospital

Saharanpur News: हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter who split open head constable's head admitted to hospital
बागपत। शहर में यमुना मार्ग पर साप्ताहिक पैठ में नोएडा की क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल दिलशाद ने हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। लोगों की पिटाई से घायल हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली की हालत बिगड़ गई, जिसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले नोएडा क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल दिलशाद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात ड्यूटी से घर जा रहे थे। खत्ता रोड पर साप्ताहिक पैठ में भीड़ लगी हुई थी। तभी आगे चल रही एक कार से ई-रिक्शा से टकरा गई। वहां कार सवार दो युवकों ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने अपनी कार से निकलकर बीच-बचाव कराया तो कार सवार युवकों ने सरिए से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहां खड़े लोगों ने हमलावर हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed