फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History-sheeter criminal caught after being shot in police encounter

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश

Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter criminal caught after being shot in police encounter
बेहट। जनता रोड पर बुधवार रात छोटे मालवाहक वाहन में सवार तीन बदमाशों की बेहट पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात पशु चोर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश सद्दाम निवासी मुजाहिदपुर थाना फतेहपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


सद्दाम बेहट कोतवाली में दर्ज पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया, कि रात बेहट पुलिस जनता रोड पर मडौरा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सहारनपुर की तरफ से एक छोटा हाथी टाटा गाड़ी आती दिखाई देने पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी नहीं रोकी और हड़बड़ाहट में गाड़ी को गांव चिम्माबांस की तरफ जाने वाले कच्चे की रास्ते पर दौड़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस पर छोटा हाथी में सवार लोग गाड़ी को रास्ते पर खड़ी कर जंगल की तरफ भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में सद्दाम पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जबकि दो अन्य जंगल में भाग गए। जंगल की तरफ भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा, दो कारतूस, एक कारतूस का खोखा, छोटा हाथी गाड़ी व 13 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़ा गया बदमाश सद्दाम के खिलाफ बेहट कोतवाली, कोतवाली देहात व थाना बिहारीगढ़ से पशु चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पशु चोरी, गोकशी, गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित 12 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed