{"_id":"6504b044507df4a26001f4f8","slug":"history-sheeter-carrying-rs-10000-reward-shot-in-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-9537-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में 10 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में 10 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
विज्ञापन
- आरोपी पर दर्ज हैं 14 मामले, गोकशी के केस में चल रहा था वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से दस हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं और वह गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था।
सीओ द्वितीय रामकरण ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात देहात कोतवाली पुलिस गांव नंदी फिरोज मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो एक आरोपी की टांग में लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार दिलाया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम आकिल पुत्र शकील निवासी ग्राम शेखपुरा कोतवाली देहात है। आकिल पर दस हजार रुपये इनाम भी घोषित है। इसके खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी देहात कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जो गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के साथी को गिरफ्तार करने को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।